'कोर्ट के कंधे पर रखकर मारना चाह रहे हैं', साबरमती जेल से निकलते वक्त बोला अतीक अहमद
AajTak
अतीक अहमद राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. उमेश पाल हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है और 2006 में उमेश पाल के अपहरण का भी आरोपी है. उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को फैसला आना है. इस मामले में मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ है. इसलिए ही अतीक और उसके भाई को प्रयागराज लाया जा रहा है.
यूपी पुलिस माफिया डॉन अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकल चुकी है. उसे 45 पुलिसकर्मियों और 6 वाहनों के काफिले के साथ यूपी लाया जा रहा है. इससे पहले तक साबरमती जेल के बाहर जमकर गहमा गहमी रही. इस दौरान बड़ी संख्या में गुजरात और यूपी पुलिस जेल के बाहर और अंदर तैनात रही. जेल से निकलते वक्त अतीक ने एक बार फिर अपनी जान का खतरा बताया.
दरअसल, अतीक को बैठाने के लिए पुलिस की गाड़ी गेट पर ही लगाई गई. जेल से बाहर आते समय तक भी अतीक चारों तरफ पुलिस से घिरा हुआ था. उसे गाड़ी में बैठाने के लिए गेट से बाहर की तरफ लाया गया. लेकिन गाड़ी में बैठने से पहले अतीक ने एक बार फिर अपनी जान का खतरा बताया. इस बार अतीक का वकील नहीं बल्कि खुद अतीक कैमरे पर बोल रहा था. यहां उसने कहा, "कोर्ट के कंधे पर रखकर मारना चाह रहे हैं".
यह भी पढ़ें: अतीक अहमद क्यों नहीं जाना चाहता था यूपी? 26 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी गुहार
यह भी पढ़ें: अतीक को प्रयागराज लेकर आ रही है UP पुलिस, पढ़ें LIVE अपडेट्स
करीब 30 घंटे में प्रयागराज पहुंचेगा अतीक
माफिया अतीक अहमद को लाने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अतीक को लाने वाले काफिले में 45 पुलिसकर्मी, 4 वाहन और 2 वज्र वाहन शामिल है. अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाना है. साबरमती से प्रयागराज का रास्ता तय करने में 30 घंटे से अधिक का वक्त लग सकता है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










