
कोरोना से बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की के भाई की मौत, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
AajTak
एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपने भाई को खो दिया है. भाई का निधन कोरोनावायरस के चलते हुआ है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी है. निक्की ने भाई की फोटोज के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है. बता दें कि कुछ दिनों पहले निक्की तंबोली ने भाई की सलामती और जल्द ठीक होकर घर वापस आने के लिए पूजा कराई थी.
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' से चर्चा में आईं निक्की तंबोली ने अपने भाई को खो दिया है. भाई का निधन कोरोना वायरस के चलते हुआ है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी है. निक्की ने भाई की फोटोज के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है. बता दें कि कुछ दिनों पहले निक्की तंबोली ने भाई की सलामती और जल्द ठीक होकर घर वापस आने के लिए पूजा कराई थी. निक्की ने लिखी इमोशनल पोस्ट निक्की तंबोली ने भाई संग अपनी फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा, "हम में से कोई नहीं जानता था कि भगवान आज सुबह तुम्हारा नाम ले लेंगे. जिंदगी में हमने तुम्हें बहुत प्यार किया, मौत के बाद भी प्यार करते रहेंगे. तुम्हें खोने के बाद हमारा दिल टूट चुका है. तुम अकेले नहीं गए, अपने साथ हमारे एक हिस्से को भी लेकर गए हो. जिस दिन भगवान ने तुम्हें हमारे घर भेजा, तुमने हमारे लिए मेमोरीज छोड़ीं."More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












