
कोरोना से बचने के लिए बालाजी को नारियल चढ़ाएं, इसमें गलत क्याः केंद्रीय मंत्री
AajTak
केंद्रीय मंत्री शेखावत के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचे तो उन्होंने अजीब सलाह दी कि डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं, वो तो बालाजी मंदिर में एक गोटा (नारियल) चढ़ा दें, बालाजी महाराज सब ठीक करेंगे.
देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. रोज तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और हजारों लोग दम तोड़ रहे हैं. ऑक्सीजन संकट गहराने से लोग परेशान हैं. लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर वो घिर गए हैं. दरअसल, शेखावत सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था जांचने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जब वो मथुरादास माथुर अस्पताल में पहुंचे तो एक युवक उनके पास आकर मां के इलाज के लिए गिड़गड़ाने लगा. युवक ने मंत्री शेखावत से गुहार लगाई कि उसकी मां को बचा लें. इसके बाद उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को पीड़ित की मां के इलाज के निर्देश दिए. लेकिन जब तक डॉक्टर उसकी मां का इलाज करते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया. इस दौरान कुछ और मरीजों के परिजन केंद्रीय मंत्री शेखावत के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचे तो उन्होंने अजीब सलाह दी कि डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं, वो तो बालाजी मंदिर में एक गोटा (नारियल) चढ़ा दें, बालाजी महाराज सब ठीक करेंगे. मंत्री जी की अजीबोगरीब सलाह सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






