
कोरोना से निकल रहा दिल्ली का दम, इलाज के लिए पंजाब भाग रहे पॉजिटिव लोग
AajTak
आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच सूबे से कई कोरोना मरीज इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब का रुख कर रहे हैं. यहां दिल्ली की तुलना में कोरोना के मामले कम हैं. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर बढ़ना और अस्पतालों का तेजी से भरना चिंता का विषय है.
राजधानी दिल्ली का कोरोना के चलते दम निकलने लगा है. कोरोना के कहर के सामने सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था बेबस और लाचार नजर आ रही है. आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच सूबे से कई कोरोना मरीज इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब का रुख कर रहे हैं. यहां दिल्ली की तुलना में कोरोना के मामले कम हैं. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण दर बढ़ना और अस्पतालों का तेजी से भरना चिंता का विषय है. मोहाली सिविल अस्पताल में दिल्ली से आए हर्ष और भावना ने अपना कोरोना टेस्ट कराया. ये अपने पिता को दिल्ली में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन ना मिलने के चलते मोहाली लेकर आए. हर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी का छात्र है. उसने इंडिया टुडे को अस्पताल से जुड़े अपने भयानक अनुभव के बारे में बताया. हर्ष ने अपने पिता को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल,बीएल कपूर और एम्स में भी भर्ती कराने की कोशिश की थी लेकिन उनके हाथ निराशा लगी.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









