
कोरोना से त्राहिमाम: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.54 लाख केस, 2800 से ज्यादा मौतें, करीब 2 लाख ठीक भी हुए
AajTak
हर बदलते दिन के साथ देश में कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में भी भारत में रिकॉर्डतोड़ कोरोना के केस सामने आए हैं. सोमवार को भारत में कुल 3.54 लाख कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं, जो अबतक दुनिया में सबसे बड़ा आंकड़ा है.
भारत इस वक्त कोरोना वायरस की भयानक लहर का सामना कर रहा है. हर बदलते दिन के साथ देश में कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में भी भारत में रिकॉर्डतोड़ कोरोना के केस सामने आए हैं. सोमवार को भारत में कुल 3.54 लाख कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं, जो अबतक दुनिया में सबसे बड़ा आंकड़ा है. • 24 घंटे में आए कुल केस: 3,54,653 • 24 घंटे में हुई मौतें: 2,806 • एक्टिव केस की संख्या: 28,07,338 • कुल केसों की संख्या: 1,73,06,420 • अबतक हुई मौतें: 1,95,118
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










