
कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ी, सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया
ABP News
डिप्टी जेलर ओमकार पांडे ने बताया कि आजम खां की तबीयत अचानक खराब हो गई उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 92 के बीच जाने लगा.
सीतापुर: सीतापुर जिला कारागार में पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया. 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनका बेटे अब्दुल्ला की 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. डिप्टी जेलर ओमकार पांडे ने बताया कि आजम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई. उनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 92 के बीच जाने लगा. इसके बाद जिला अस्पताल के डॉ. डी. लाल के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों के पैनल ने उनका चेकअप किया. उसके बाद उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया. इसकी सूचना प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लगते ही हड़कंप मच गया.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












