
कोरोना वॉरियर्स से ये कैसा बर्ताव? जिस पुणे में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, वहीं डॉक्टरों-नर्सों की कट रही सैलरी
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में इस वक्त राज्य के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. लेकिन यहीं के कोविड अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों-नर्सों को आधी सैलरी मिल रही है. मेडिकल स्टाफ का दावा है कि पहले जितनी सैलरी पर रखा गया था, अब उसका 50% काटकर दिया जा रहा है.
महाराष्ट्र का पुणे जिला. राज्य के किसी भी दूसरे जिलों की तुलना में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस यहीं पर हैं. मार्च के आखिरी हफ्ते में यहां से हर दिन तीन हजार से लेकर चार हजार नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट हो रहे हैं. लेकिन यहां कोविड अस्पतालों में काम कर रहे डॉक्टरों-नर्सों ने सैलरी में कटौती करने की शिकायत की है. उनका दावा है कि पहले जितनी सैलरी तय हुई थी, अब उसका 50% काट कर सैलरी दी जा रही है. बता दें कि पुणे में फिलहाल 59,475 एक्टिव केस हैं. ऐसे में मरीजों के इलाज के लिए पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में तीन जम्बो कोविड अस्थायी अस्पताल फिर एक्टिव हो गए हैं. ऐसा ही एक जम्बो अस्पताल पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग यानी CoEP के परिसर में पिछले साल तैयार किया था. 600 बेड्स की व्यवस्था वाला ये अस्पताल तीन जम्बो अस्थायी अस्पतालों में सबसे बड़ा था. कोरोना केसों की संख्या फिर तेजी से बढ़ने के बाद PMC को इस अस्पताल को नए सिरे से एक्टिव करना पड़ा है. इस अस्पताल में 250 सामान्य और 25 आईसीयू बेड्स काम कर रहे हैं. लेकिन यहां के डॉक्टर्स और नर्सों में उनके भुगतान में कटौती होने की वजह से नाराजगी है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








