
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार अलर्ट, LNJP अस्पातल में हुई मॉक ड्रिल
AajTak
मॉक ड्रिल के संबंध में दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के सभी एमएस/एमडी और सीडीएमओ से अनुरोध है कि 26.03.2023 को स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और उपलब्धता सहित रसद की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करें. ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो.
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और ऑक्सीजन की उपलब्धता की जांच के लिए रविवार को दिल्ली के अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया गया. देश में पिछले पांच महीनों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है.
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए हॉस्पिटल में 450 बेड, 5 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट और डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर रिजर्व रखे गए हैं.
मॉक ड्रिल के संबंध में दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के सभी एमएस/एमडी और सीडीएमओ से अनुरोध है कि 26.03.2023 को स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और उपलब्धता सहित रसद की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करें. ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो.
मॉक ड्रिल इसलिए किया जा रहा ताकि COVID-19 और इन्फ्लूएंजा जैसी किसी भी घटना के लिए पहले से तैयार रहा जा सके. शनिवार को दिल्ली में कोविड के 139 मामले सामने आए, जबकि पॉजिटिव रेट 4.98 प्रतिशत थी.
सुरक्षा प्रोटोकॉल का हो पालन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवायजरी जारी की है. इस एडवायजरी में लोगों को कोविड के लिए तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है. मंत्रालय ने लोगों को भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है. इसके साथ ही छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल/टिश्यू का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा गया है.
10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर मॉक ड्रिल कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इससे निपटने की तैयारी का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. मॉक ड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










