
कोरोना: मास्क जरूरी, फिर से ऑनलाइन क्लास! DDMA की बैठक में दिल्ली में सख्ती पर होगी चर्चा
AajTak
दिल्ली में सोमवार को लगभग 8 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई थी. कोरोना को लेकर दिल्ली में क्या कुछ उपाय किए जाएं इसी को लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों के अलावा एम्स डायरेक्टर और योजना आयोग के सदस्य भी मौजूद रहेंगे.
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 20 अप्रैल को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक बुलाई गई है. बैठक में कोरोना को लेकर आने वाले दिनों के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक बुधवार दोपहर को होने वाली बैठक में किसी बड़े प्रतिबंध पर मोहर लगने की उम्मीद ना के बराबर है.
मालूम हो कि सोमवार को दिल्ली में 8 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई थी. आमतौर पर 5% से ऊपर पॉजिटिविटी रेट रहने पर कई तरीके के प्रतिबंध लगाए जाते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में मृत्यु दर और हॉस्पिटलाइजेशन की संख्या काफी कम है तो क्या बड़े पैमाने पर कोरोना के मद्देनजर प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए, यह सवाल भी डीडीएमए की बैठक में उठ सकता है.
Corona: नोएडा-गाजियाबाद-लखनऊ में मास्क पहनना अनिवार्य, UP सरकार का आदेश
इन तीन मुद्दों पर हो सकती है बात
मास्क पहनने की अनिवार्यता : दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में इस पर मुहर लगनी लगभग तय है. DDMA की पिछली बैठक के बाद दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य हो ऐसी बाध्यता खत्म कर दी गई थी, लेकिन कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों और बढ़ते पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए, इस पर लगभग आम राय बन चुकी है.
मास्क न पहनने पर जुर्माना : पिछले दिनों मास्क जब अनिवार्य था तब मास्क न पहनने पर जुर्माने की राशि ₹2000 से घटाकर ₹500 कर दी गई थी. अब डीडीएमए को अपनी बैठक में यह फैसला करना है कि अगर मास्क पहनना अनिवार्य कराया जाता है तो फिर जुर्माने की राशि कितनी तय की जाएगी. लगभग तय माना जा रहा है कि जुर्माने को लगाने पर आम सहमति बन जाएगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









