
कोरोना मरीज के हाथ में 'भगवान का हाथ', वायरल हुई इमोशनल तस्वीर
AajTak
पिछले एक साल में कोरोना मरीजों की ऐसी तमाम तस्वीरें वायरल हुईं जिसे देखकर लोग बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो गए. ऐसी ही एक तस्वीर ब्राजील के एक अस्पताल से वायरल हो रही है.
कोरोना वायरस ने सिर्फ पूरी दुनिया में भयानक तबाही मचाई बल्कि पिछले एक साल में कोरोना मरीजों की ऐसी तमाम तस्वीरें वायरल हुईं जिसे देखकर लोग बहुत कुछ सोचने पर मजबूर हो गए. ऐसी ही एक तस्वीर ब्राजील के एक अस्पताल से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक मरीज के हाथों में दो 'हाथ' दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, गल्फ न्यूज के जर्नलिस्ट सादिक समीर भट्ट ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भगवान का हाथ, नर्स ने कोविड मरीजों को आइसोलेटेड वार्ड में राहत देने की कोशिश की, दो डिस्पोजेबल ग्लव्स गर्म पानी से भरे मरीज के हाथों में बंधे हैं, फ्रंटलाइन वर्कर्स को सलाम है.' यह तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है. ब्राजील की इस नर्स ने आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए नए तरह का जुगाड़ निकाला है. आइसोलेशन के दौरान कोई भी पॉजिटिव शख्स किसी अपने के पास होने की चाहत रखता है. ऐसे में ब्राजील की नर्स ने मानव स्पर्श का एहसास दिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










