
कोरोना पॉजिटिव मां को बेटे ने घर से निकाला, बेटी-दामाद ने भी सड़क पर छोड़ा, हुई मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक बेटे ने कोरोना के डर से अपनी बीमार मां को घर से बाहर निकाल दिया. किसी ने जमीन पर लेटी हुई बुजुर्ग महिला का वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक बेटे ने कोरोना के डर से अपनी बीमार मां को घर से बाहर निकाल दिया. जमीन पर लेटी हुई बुजुर्ग महिला का किसी ने वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तत्काल मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. यह मामला कानपुर कैंट थाना क्षेत्र का है, आरोप है कि एक शख्स की मां की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई और आरोपी बेटे ने मां का इलाज कराने के बजाए अपनी बहन के घर के बाहर सड़क पर छोड़ दिया. बीमार मां को देख बेटी और दामाद ने भी उन्हें घर पर नहीं रखा. इस दौरान सड़क पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग महिला का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया पर डॉक्टरों की काफी कोशिश के बावजूद उनकी मौत हो गई. जांच के बाद पता चला कि बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव थी. घर के किसी भी सदस्य ने ऐसी स्थिति में उन्हें सहारा नहीं दिया और घर से बाहर निकाल दिया. बताया जा रहा है कि अब तक महिला का शव लेने भी कोई नहीं आया.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










