
कोरोना: नए केस की संख्या घटी लेकिन मौतों का आंकड़ा नहीं थमा, 24 घंटे में 3.19 लाख बीमार
AajTak
भारत में कोरोना वायरस की नई लहर ने तबाही मचा दी है. इस महासंकट के बीच एक राहत की खबर है कि मंगलवार को देश में कोरोना के मामलों में कुछ हदतक तक कमी आई है.
भारत में कोरोना वायरस की नई लहर ने तबाही मचा दी है. हर दिन कोरोना के मामले 3 लाख के पार जा रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केसों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इस महासंकट के बीच एक राहत की खबर है कि मंगलवार को देश में कोरोना के मामलों में कुछ हदतक तक कमी आई है. बीते 24 घंटे में देश में 3.19 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में कम आंकड़ा है. • 24 घंटे में कुल केस: 319435 • 24 घंटे में कुल मौत: 2764 • कुल केस: 1,76,25,735 • कुल मौत: 1,97,880 • एक्टिव केस: 28,75,041 कोरोना के नए केसों की संख्या में भले ही कुछ कमी देखने को मिली हो, लेकिन कोरोना के कारण हो रही मौतों की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. 24 घंटे में करीब 2800 मौतें हुई हैं, बीते दिन भी आंकड़ा इसी के पास था. ऐसे में हर दिन लगातार ढाई हजार से अधिक मौतें चिंता का विषय है. दिल्ली, लखनऊ से जिस तरह की तस्वीरें श्मशान से सामने आ रही हैं, वो किसी का भी दिल दहला सकती हैं. यही हाल देश के अन्य राज्यों का है, जहां पर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है और अस्पतालों की व्यवस्थाओं ने हाथ खड़े कर दिए हैं.दिल्ली और महाराष्ट्र दोनों जगह घटे केस कोरोना के नए आंकड़ों में कमी का एक मुख्य कारण महाराष्ट्र और दिल्ली में कम आए केस हैं. दोनों ही जगह बीते दिन औसत की तुलना में कम केस सामने आए. महाराष्ट्र में बीते दिन 48 हजार के करीब केस आए, काफी दिनों के बाद यहां आंकड़ा 50 हजार से कम पहुंचा है. वहीं, दिल्ली में भी 20 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, यहां भी हाल के दिनों में औसतन 25 हजार केस आ रहे थे.संकट के बीच दुनिया ने बढ़ाया हाथ देश में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा भार पड़ा है. सबसे बड़ी मुश्किल इस वक्त बेड्स की कमी, ऑक्सीजन की सप्लाई, वेंटिलेटर को लेकर आ रही है. दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश हर जगह एक जैसा ही हाल है.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






