
कोरोना: दिल्ली में 50 से कम ICU बेड्स बचे, गुरुग्राम में भी शॉर्टेज, जानिए कहां क्या है हालात?
AajTak
कोरोना के संकट के कारण हर ओर हाहाकार मचा है. ऐसे में हर दिन कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अब दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बेड्स की शॉर्टेज होने लगी है. यही कारण है कि इमरजेंसी तौर पर अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था की जा रही है.
देश में कोरोना वायरस की नई लहर कहर बनकर टूटी है. हर ओर हाहाकार मचा है, अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं, कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी आ गई है. हर रोज लोगों की जान जा रही है. इस महासंकट के बीच दिल्ली में लॉकडाउन भी लग गया है. ऐसे में हर दिन कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अब दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बेड्स की शॉर्टेज होने लगी है. यही कारण है कि इमरजेंसी तौर पर अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था की जा रही है. दिल्ली में क्या है आईसीयू बेड्स का हाल दिल्ली में मरीजों की संख्या हर दिन जिस तरह बढ़ रही है, उसके कारण बेड्स तेजी से भर रहे हैं. खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं कि दिल्ली का हेल्थ सिस्टम अब अपनी पीक पर पहुंच चुका है, ऐसे में अतिरिक्त बेड्स की जरूरत है. दिल्ली सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में अब सिर्फ 3 हजार के करीब कोरोना स्पेशल बेड्स बचे हैं. वहीं, आईसीयू बेड्स की संख्या तो 50 से भी कम पहुंच गई है. (सुबह नौ बजे तक का आंकड़ा) दिल्ली में कुल बेड: 19600, खाली बेड: 3203 दिल्ली में ICU बेड: 4437, खाली बेड: 42
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










