
कोरोना को बढ़ने से रोक सकता है ये खास पौधा, CSIR की स्टडी में दावा
AajTak
कोरोना वायरस पर देश और दुनिया में तरह-तरह के रिसर्च जारी हैं. CSIR की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि एक खास तरह का पौधा कोरोना को बढ़ने से रोकने में कारगर साबित हो सकता है. स्टडी में पाया गया है कि मखमली पौधा और इसके जड़ का अर्क Sars-CoV-2 वायरस को प्रतिकृति बनाने से रोक सकता है. ये शोध सरकार की औद्योगिक और वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तीन लैब में किया गया है.
कोरोना वायरस पर देश और दुनिया में तरह-तरह के रिसर्च जारी हैं. CSIR की एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि एक खास तरह का पौधा कोरोना को बढ़ने से रोकने में कारगर साबित हो सकता है. स्टडी में पाया गया है कि वेल्वेटलीफ पौधा और इसकी जड़ Sars-CoV-2 वायरस को प्रतिकृति बनाने से रोक सकता है. ये शोध सरकार की औद्योगिक और वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तीन लैब में किया गया है. ये स्टडी अभी कहीं प्रकाशित नहीं हुई है और न इसे BioRxiv पर अपलोड किया गया है. इसकी समीक्षा की जानी अभी बाकी है. इस पौधे का अर्क पहले भी आयुर्वेद में बुखार, विशेष रूप से डेंगू के लिए किया जाता रहा है. शोधकर्ताओं ने पाया कि यह अर्क कई एंटीवायरल की तरह ही काम करता है. ये पौधा वायरस के सेल कल्चर पर काम करता है. शोधकर्ताओं ने पाया कि वेल्वेटलीफ पौधे का अर्क पानी में मिलाने से इसने सेल कल्चर में वायरल कंटेट को 57% और हाइड्रो-अल्कोहलिक अर्क (पानी और शराब से बना एक घोल) ने इसे 98% तक कम कर दिया. शोधकर्ताओं इस पौधे के अर्क में पाए जाने वाले कई अणुओं का परीक्षण किया. इसमें पाए जाने वाला पैरेइरेरिन 80% तक असरदार पाया गया है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











