
कोरोना के हालात पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- गांवों तक ऑक्सीजन की सप्लाई के इंतजाम हों
ABP News
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिये घर-घर जाकर जांच और निगरानी करने पर ध्यान देने को कहा.
नई दिल्ली: देश में कोरोना के हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें उन्होंने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और घर-घर जाकर कोविड टेस्ट किए जाने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं और आशा कार्यकर्ताओं से मिलकर कोविड की लड़ाई में तेजी लाई जाए. पीएम मोदी ने कहा कि गांवों तक ऑक्सीजन की सप्लाई के इंतजाम हों. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम ने निर्देश दिया है कि ज्यादा संक्रमण दर वाले इलाके में कोविड-19 की जांच बढ़ाए जाने की जरूरत है. समय की मांग है कि स्थानीय स्तर पर रोकथाम की रणनीति अपनायी जाए.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











