
कोरोना केस में उछाल, 7830 नए मरीज, जानें दिल्ली-मुंबई से यूपी तक का हाल
AajTak
देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. वहीं संक्रमण दर की बात करें तो उसमें भी बढ़ोतरी हुई है.
देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बुधवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. वहीं संक्रमण दर की बात करें तो उसमें भी बढ़ोतरी हुई है. जहां मंगलवार को ये दर 2.88 फीसदी थी, वहीं आज 3.65 फीसदी रिकॉर्ड की गई है.
आंकड़ों के मुताबिक, साप्ताहिक संक्रमण दर भी मंगलवार से बढ़ी है. जहां मंगलवार को ये दर 3.81 फीसदी थी, वहीं बुधवार को साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83 फीसदी हो गई है. इसके अलावा मंगलवार को कोरोना के 5,676 नए मरीज मिले थे.
दिल्ली में 980 नए मरीज
दिल्ली में मंगलवार को 980 नए मामले सामने आए थे. इसके अलावा दो मरीजों की जान भी चली गई थी. वहीं संक्रमण दर की बात करें तो ये 25.98 फीसदी दर्ज की गई थी. वहीं अगर टेस्टिंग की बात करें तो सिर्फ 3,772 टेस्ट ही गए थे. दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं.
महाराष्ट्र में 919 नए केस
महाराष्ट्र में भी 919 केस सामने आए थे और एक शख्स की मौत हो गई है. महाराष्ट्र में जहां सोमवार को सिर्फ 328 मामले सामने आए थे, उसके बाद अचानक मामलों में करीब तीन गुना तेजी चिंताजनक है. इसके अलावा उत्तराखंड में भी 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, राज्य में 108 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









