
कोरोना की नई लहर के पीछे Omicron का ये सब-वैरिएंट! जानिए भारत में कितना खतरा
AajTak
चीन और यूरोप के कई देशों में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2 के कारण मामले बढ़ रहे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट भारत में BA.2 से नई लहर आने की बात की आशंका कम जता रहे हैं.
दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. चीन में कोरोना के मामले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. पश्चिमी यूरोप के भी कई देशों में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि मामलों में बढ़ोतरी की वजह Omicron का सब-वैरिएंट BA.2 है. ये अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक वैरिएंट माना जा रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, Omicron के 5 सब-वैरिएंट हैं- BA.1, BA.1.1, BA.2, BA.2.2 और BA.3. दिसंबर से फरवरी के बीच दुनियाभर में कई देशों में BA.2 के मामले सामने आए थे. BA.2 का सबसे पहला मामला पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था.
कितना खतरनाक है BA.2?
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी सिर्फ चीन और यूरोपीय देशों तक ही सीमित नहीं रहेगी. दुनिया में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक इरिक टोपोल BA.2 के ज्यादा संक्रामक और इसमें इम्युनिटी को चकमा देने की बात को जिम्मेदार मानते हैं.
- वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेडिकेयर टीम के हेड रहे एंडी स्लेविट ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से यूरोपीय देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसकी वजह से कुछ हफ्तों में अमेरिका में भी केस बढ़ सकते हैं.
- WHO के पूर्व महामारी विशेषज्ञ प्रोफेसर एंड्रियन एस्टरमैन ने ट्वीट कर कहा कि BA.1 की तुलना में BA.2 1.4 गुना ज्यादा संक्रामक है. उन्होंने बताया कि BA.1 का रिप्रोडक्शन नंबर (R0) 8.2 है तो BA.2 की R0 वैल्यू 12 है. R0 वैल्यू से ही पता चलता है कि कौन सा वैरिएंट कितना संक्रामक है. BA.2 से संक्रमित व्यक्ति कम से कम 12 लोगों को संक्रमित कर सकता है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










