
कोरोना की दूसरी लहर में पॉजिटिव मरीजों के ब्लड टेस्ट के लिए किट की भारी किल्लत
AajTak
अकेले दिल्ली में ही कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षण वाले करीब 1.4 लाख मरीज हैं और टेस्टिंग लैब्स अधिक बोझ तले दबे हैं. ऐसे में जरूरी सामग्री के संकट के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं.
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. आलम यह है कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ब्लड टेस्ट के लिए किट की भी भारी किल्लत हो गई है. दिल्ली एनसीआर में कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं, ऐसे में टेस्टिंग लैब्स पर भी दबाव बढ़ गया है. लोग बड़ी संख्या में कोविड संक्रमण की स्थिति जानने के लिए टेस्ट कराने के लिए लैब से संपर्क कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी कोरोना के स्टेज की चर्चा की थी. जानकारी के मुताबिक इनफ्लेमेट्री मार्कर टेस्ट जैसे इंटरल्यूकिन 6 (आईएल 6), डीडी और सीआरपी के लिए जरूरी सामग्री का संकट उत्पन्न हो गया है. अकेले दिल्ली में ही कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षण वाले करीब 1.4 लाख मरीज हैं और टेस्टिंग लैब्स अधिक बोझ तले दबे हैं. ऐसे में जरूरी सामग्री के संकट के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









