
कोरोना का टीका लगवाएं, हेल्थ इंश्योरेंस पर 5% की छूट पाएं, ये कंपनी लाई है ऑफर!
AajTak
कोरोना से निपटने के लिए अब देश में 18+ वालों को भी वैक्सीन लगवाने की इजाजत दे दी गई है. ऐसे में कई कंपनियां ऐसे ऑफर ला रही हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें. ऐसा ही ऑफर एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने पेश किया जिसमें कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को 5% तक की छूट मिलेगी, जानें पूरी डिटेल
हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने अपने कोविड वैक्सीनेशन कराने वाले ग्राहकों के लिए ये ऑफर पेश किया है. कंपनी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले अपने मौजूदा ग्राहकों को रिवार्ड के तौर पर 5% छूट देने की पेशकश की है. जानें कैसे मिलेगी ये छूट (Representative Photo) रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने एक बयान में कहा कि उसके जो भी मौजूदा ग्राहक अपनी ‘हेल्थ इन्फिनिटी’ बीमा पॉलिसी को रिन्यू कराएंगे उन्हें ये डिस्काउंट मिलेगा. ग्राहकों को ये 5% का डिस्काउंट केवल एक बार के लिए मिलेगा. वहीं नए ग्राहकों को भी पॉलिसी खरीदने पर एक बार का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा भी कोई डिस्काउंट है क्या? कंपनी के बयान के मुताबिक ग्राहकों को 5% की छूट उसके स्वास्थ्य बीमा पर मिलने वाले अन्य तरह के डिस्काउंट या छूट से अलग होंगे. पॉलिसी खरीदने के वक्त या रिन्यू कराने के वक्त उन्हें ये छूट मिलेगी. इस छूट के लिए क्या वैक्सीन के दोनों डोज लेने होंगे?
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










