
कोरोना का कहर, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड राेवर के इन दो प्लांट्स में रुकी मैन्युफैक्चरिंग
AajTak
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है. सरकारों से लेकर जनता और कॉरपोरेट सभी इससे जूझ रहे हैं. ऐसे में टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर को भी अपने दो प्लांट्स में कामकाज बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है.
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है. सरकारों से लेकर जनता और कॉरपोरेट सभी इससे जूझ रहे हैं. ऐसे में टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर को भी अपने दो प्लांट्स में कामकाज बंद करने का निर्णय पड़ा है. जानें पूरी डिटेल ब्रिटेन के दो प्लांट्स में कामकाज बंद जगुआर लैंड रोवर के ब्रिटेन में तीन प्लांट हैं. एक बर्मिंघम के पास कासेल ब्रोमविच, दूसरा लिवरपूल के पास हालेवुड और तीसरा वेस्ट मिडलैंड्स में सोलिहल प्लांट. अब कंपनी ने कोरोना से उपजी परेशानियों के चलते इनमें से दो प्लांट्स में कामकाज रोकने का निर्णय किया है. कारखानों में कम पड़ने लगे कलपुर्जे कोरोना महामारी के चलते लक्जरी कार मेकर जगुआर लैंड रोवर की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. कारखानों में कई सारे कलपुर्जों की कमी होने लगी है. इसलिए कंपनी ने कासेल ब्रोमविच और हालेवुड में कामकाज को कुछ वक्त के लिए रोकने का निर्णय किया है. सोमवार से उसके इन दो संयंत्र में काम नहीं होगा जबकि सोलिहिल का प्लांट चलता रहेगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










