
कोरोना का असर! अब हफ्ते में इस दिन बंद रहेंगे LIC के ऑफिस
AajTak
कोरोना काल में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देशभर में फैले अपने कार्यालयों में कामकाज का तरीका बदलने जा रही है. कंपनी ने ग्राहकों को SMS से इसकी सूचना देना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आपको इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो उसे यहां दूर कर लीजिए.
कई लोगों को कन्फ्यूजन है कि LIC के कार्यालयों में 15 मई 2021 से वर्किंग डे या टाइमिंग में बदलाव होने जा रहा है. लेकिन असल में LIC के ऑफिस में कामकाज का समय 10 मई से ही बदलने जा रहा है. अब ये समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक का होगा. फिर 15 मई से क्या बदलेगा? (Photos: File) दरअसल LIC के कार्यालयों में कामकाज की जो नई व्यवस्था लाई जा रही है. उसके हिसाब से 15 मई को वो पहला शनिवार होगा जब उसके ऑफिस बंद रहेंगे. इस तरह LIC कार्यालयों में 5 Working Day कल्चर की शुरुआत 10 मई से ही हो रही है. देशभर में LIC के 2,000 से ज्यादा शाखा हैं. ये सभी शाखाएं LIC के 8 जोनल ऑफिस और 100 से अधिक डिविजल ऑफिस से अटैच होती हैं. इन्हीं कार्यालयों के माध्यम से वह देशभर में अपनी सेवाएं देती है. अब से इन्हीं कार्यालयों का समय बदलने जा रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










