
कोरोना काल में टैक्सपेयर्स को राहत, इन Compliance पूरा करने की लास्ट डेट अब 31 मई
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है. इसके चलते टैक्सपेयर्स और टैक्स कंसल्टेंट्स को कई तरह के compliance पूरा करने में दिक्कत आ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इन compliance को पूरा करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. देखें पूरी लिस्ट
आयकर कानून 1961 की धारा-119 का इस्तेमाल करते हुए CBDT ने कई Compliance पूरा करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया है. आयकर कानून के अध्याय-20 के तहत जिन लोगों को अपील कमिश्नर के समक्ष अपनी अपील 1 अप्रैल 2021 तक दाखिल करनी थी अब वह उसे 31 मई 2021 तक की सकेंगे. (Photos: File) आयकर कानून की धारा-144C के तहत विवाद निपटान पैनल (DRP) की व्यवस्था पर जिन्हें 1 अप्रैल 2021 तक आपत्तियां जतानी थीं वो भी अब अपने जवाब 31 मई 2021 तक देने की अनुमति होगी. यदि उन्हें इसके लिए दिया गया समय इससे आगे का है तो फिर बाद वाली तारीख मान्य होगी. इसी तरह आयकर कानून की धारा-148 के तहत जिन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करने का नोटिस दिया गया है. CBDT ने उनके लिए भी जवाब दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मई 2021 कर दी है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










