
कोरोना काल में घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करें ऑनलाइन अप्लाई, स्टेप बाय स्टेप गाइड
AajTak
अगर आप ड्राइविंस लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं. कोरोना के हालात को देखते हुए ऑफलाइन जाकर ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने से कई लोग कतराते हैं. इसे आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं.
अगर आप ड्राइविंस लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं. कोरोना के हालात को देखते हुए ऑफलाइन जाकर ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने से कई लोग कतराते हैं. इस कोरोना काल को देखते हुए अभी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना सबसे अच्छा ऑप्शन है. इससे बिना आप लाइन में लगे या घर से बाहर निकले लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. भारत में ड्राइविंग लाइसेंस राज्य सरकार जारी करती है. कई राज्यों के पास इसके लिए अपना प्रोसेस तैयार है. हाल में ही केंद्र सरकार ने भी Parivahan Sarathi वेब पोर्टल को शुरू किया है. इससे बिना किसी झंझट के आसानी से आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां आपको ड्राइविंस लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका बता रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










