
कोयला माफिया पर ED का बड़ा एक्शन, 40 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
कोयला माफिया के खिलाफ पश्चिम बंगाल और झारखंड में चल रही छापेमारी में ईडी ने भारी मात्रा में नकद और जेवरात बरामद किए हैं. दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा, कोलकाता, रांची और धनबाद में चल रही कार्रवाइयों में अवैध खनन और परिवहन से जुड़ी गतिविधियों को निशाना बनाया गया है. ED की 40 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











