
कोटा में ये क्या हो रहा है! 25 दिन में 4 बच्चों ने किया सुसाइड, एक लापता, कौन है जवाबदेह?
AajTak
कोटा में पढ़ने आए छात्र तनाव में आकर अपनी जान दे बैठते हैं. पिछले 25 दिनों में 4 बच्चे मौत को गले लगा चुके हैं. छात्रों का इस तरह फांसी के फंदे पर लटक जाना या लापता हो जाना सभी को परेशान कर रहा है. प्रशासन लगातार छात्रों की काउंसलिंग और उन्हें मोटिवेट करने में लगा है, लेकिन इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है.
मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए पहचाने जाने वाला शहर कोटा, स्टूडेंट सुसाइड के बदनाम होता जा रहा है. पिछले साल 29 और इस साल की शुरुआत में 25 दिनों के अंदर ही चार कोचिंग स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं, जबकि एक छात्र लापता है और एक ने आत्महत्या का प्रयास किया था. माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें अपने से दूर पढ़ाई करने भेजते हैं, लेकिन इस तरह का अंत उन्हें जीवनभर का दुख दे जाता है. तनाव में आकर छात्रों का इस तरह अपनी जान दे देना, सोचने पर मजबूर करता है. इसके पीछे की वजह क्या है? छात्रों के दिमाग में क्या चलता है, यह सभी सवाल कई सालों से सवाल ही बने हुए हैं.
परेशान करना है छात्रों का सुसाइड करना
कोटा में देशभर से आए स्टूडेंट मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहे हैं, लेकिन हालात ये हैं कि कई छात्र पढ़ाई के तनाव में आकर अपने आप को खत्म कर रहे हैं. छात्रों के मन में खुदकुशी की बात, हम सभी को सोचने पर मजबूर करती है. ताजा मामला मंगलवार का है. कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया. आज छात्र के परिजन छत्तीसगढ़ से कोटा पहुंचेंगे उसके बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
कोटा में इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा छात्र रचित रविवार दोपहर से लापता है, उसकी आखिरी लोकेशन गडरिया महादेव चंबल नदी के पास मिली है. रचित के परिजन भी प्रशासन के साथ तलाश कर रहे हैं. नदी के पास रचित का बैग और मोबाइल फोन मिला है, बैग के पास ही रस्सी और एक चाकू भी परिजनों को मिला है. पुलिस लगातार नदी में गोताखोरों से तलाश करवा रही है.
पंखे में नहीं थी हैंगिंग डिवाइस, प्रशासन का था सख्त आदेश
कोटा के एक छात्र शुभम ने फंदा लगाकर खुदकुशी की थी. उस कमरे के पंखे में हैंगिंग डिवाइस लगी हुई नहीं थी. गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से सभी हॉस्टल संचालकों को उनके कमरों के पंखों में हैंगिंग डिवाइस लगाने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं, उसके बाद भी उसका पालन नहीं हो रहा है. हाल ही में राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल को इस आधार पर सीज भी किया गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










