
कोटा में बढ़े सुसाइड, सरकार-प्रशासन के प्रयासों के बाद अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री निकालेंगे कोचिंग छात्रों के पर्चे!
AajTak
Kota Latest News: कोटा में ताजातरीन चर्चा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कोटा आने को लेकर है. बच्चों की आत्महत्या को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी चिंता जताई है और उन्होने अब कोटा आने की बात कही है. इससे संबंधित वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.
बीते नौ माह में कोटा में कोचिंग छात्रों के आत्महत्या के मामले बढ़कर 27 हो गए हैं. इन दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन अपने अथक प्रयास कर रहा है. लेकिन, उनके प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं और लगातार कोटा में बच्चे खुदकुशी का रास्ता अपना रहे हैं. इन घटनाओं पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
इसी कड़ी में ताजातरीन चर्चा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कोटा आने को लेकर है. बच्चों की आत्महत्या को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी चिंता जताई है और उन्होने अब कोटा आने की बात कही है. इससे संबंधित वीडियो आप नीचे देख सकते हैं.
फिलहाल अब ये चर्चा हो रही है कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कोटा आने की बात के क्या मायने हैं. क्या धीरेंद्र शास्त्री के आने के बाद सुसाइड के मामलों में कमी देखने को मिलेगी या सुसाइड के मामले पर पूरी तरह रोक लग पाएगी. यह तो वक्त बताएगा लेकिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उस बयान को लेकर ज्यादा चर्चाएं हैं जिसमें उन्होंने कोटा में बच्चों के लगातार आत्महत्या के मामले पर ज्यादातर को अपना कारोबार करने की बात की.
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मैं कुछ दिन पहले अन्नपूर्णा नगरी कोटा गया था और जब मै चीलगाड़ी से उड़ा तब कोटा के ऊपर होकर उड़कर गया था और वापस भी कोटा के ऊपर हो गई उड़कर आया हूं. कोटा में पढ़ने वाले बच्चे लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. ऐसे जानकारी हमारे सामने आयी है इसलिए मैं जल्द कोटा आने की कोशिश करूंगा.
इससे पहले भी कोटा छात्रों को दे चुके हैं सीख राजस्थान के कोटा में पहले भी बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आ चुके हैं हालांकि यहां उनका कोचिंग छात्रों के साथ कोई संवाद नहीं हुआ था. उन्होंने कोटा के कोचिंग के स्टूडेंट्स को संदेश दिया था कि सफलता से भ्रमित मत होना. उन्होंने कहा था कि बच्चों से मेरी प्रार्थना है. असफलता सफलता का नया मार्ग देती है इसलिए स्ट्रेस ना लें. असफलता से भ्रमित होकर कोई गलत कदम ना उठाएं. उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने भी अपनी जिंदगी में असफलताएं देखी हैं. तनाव दूर करने के लिए सुबह जल्दी उठे हैं. आप भी भ्रामरी योग करें इससे याददाश्त भी बढ़ती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










