
कोटा में कोचिंग छात्र की रहस्यमय ढंग से मौत, बाथरूम में मिला था बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले...
AajTak
छात्र हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से आईआईटी की तैयारी कर रहा था. रक्षाबंधन के पर्व पर मृतक कोचिंग छात्र की मां भी कोटा आई हुई थी. हॉस्टल में 2 दिन से साथ रह रही थी. पिता के पहुंचने के बाद आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करेेगा.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन और एडवांस्ड की तैयारी करने के लिए आए एक (18) वर्षीय छात्र के संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. कोटा के राजीव गांधी नगर इलाके में रहने वाला मृतक (18) वर्षीय कोचिंग छात्र कुशाग्र रस्तोगी यूपी के प्रयागराज का निवासी था. वह राजीवगांधी नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है छात्र कुशाग्र रस्तोगी बाथरूम में नहाने गया था जहां बेहोश हो गया था.
अचेत अवस्था में छात्र को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. छात्र हॉस्टल में रहकर निजी कोचिंग से आईआईटी की तैयारी कर रहा था. रक्षाबंधन के पर्व पर मृतक कोचिंग छात्र की मां भी कोटा आई हुई थी. वो दो दिनों से हॉस्टल में साथ ही रह रही थी. मृतक छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. साथ ही उसके पिता को सूचना दी गई. आज पिता के आने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा.
यह भी पढ़ें: कोटा सुसाइड: माता-पिता कैसे करें टीनेजर्स में डिप्रेशन की पहचान, एक्सपर्ट से जानें
जवाहर नगर थाना अधिकारी हरि नारायण शर्मा ने बताया कि ओल्ड राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी आईआईटी की तैयारी कर रहा था. उसकी मां भी रक्षाबंधन पर 2 दिन से उसके साथ हॉस्टल में ही रह रही थी. सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली, घटना के दौरान कुशाग्र बाथरूम में नहाने के लिए गया था, लेकिन जब काफी देर तक वो बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने उसे आवाज दी, वहीं अंदर से कोई जवाब न आने पर जब मां ने दरवाजा खोला तो देखा कि वो बाथरूम में बेहोश पड़ा था. वहां से उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में उसके पिता को सूचना दी गई है. कोचिंग छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. उसके पिता मंगलवार को कोटा पहुंचेंगे तब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. कुशाग्र रस्तोगी की मौत का क्या कारण रहा है, इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










