
कोटा: जब किचन में प्लेटफॉर्म पर आकर लेट गया पैंथर, घरवालों की बंध गई घिग्घी
AajTak
कोटा के महावीर नगर में पैंथर ने तीन लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम की मौके पर पहुंची. रेस्क्यू के दौरान पैंथर ने एक पुलिसकर्मी पर भी झपट्टा मारा. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर का रेस्क्यू कर लिया गया.
राजस्थान के कोटा स्थित महावीर नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके में पैंथर घुस आया. पैंथर ने तीन लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को की. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को भी पैंथर ने चार घंटे तक जमकर छकाया. साथ ही रेस्क्यू के दौरान एक पुलिसकर्मी पर भी झपट्टा मारा.
पैंथर को वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज किया, तब भी उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था. आखिर वह एक घर के किचन प्लेटफॉर्म पर जाकर बेहोश हो गया. तब जाकर उसे पकड़ कर ले जाया गया. घटना शनिवार सुबह की है.
जानकारी के मुताबिक, पैंथर गिरजा शंकर नंदवाना के घर के पास था. वहां पहले उसने बुजुर्ग दंपति पर हमला किया. जिसके बाद बुजुर्ग दंपति ने जैसे-तैसे जान बचाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया. पैंथर ने फिर वहां से गुजर रहे एक अन्य शख्स पर भी हमला किया और छलांग लगाकर मकान की छत में जा पहुंचा. इसके बाद वह सीढ़ियों के रास्ते घर के अंदर घुस गया और किचन में प्लैटफॉर्म पर जाकर लेट गया.
लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने पैंथर का रेस्क्यू शुरू किया. इस दौरान भी पैंथर ने एक पुलिसकर्मी पर झपट्टा मार दिया. 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रेंकुलाइज करके कोटा के नजदीक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया.
वहीं, पैंथर के हमले में गायब हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना के बाद बीजेपी विधायक संदीप शर्मा, पूर्व पीसीसी सचिव शिवकांत नंदवाना, एडीएम बृजमोहन बेरवा, एसपी प्रवीण जैन और वन विभाग के जय राम पांडे सहित भारी-भरकम पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा था.
पैंथर के शहर में मूवमेंट के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें वह सड़कों पर घूमता दिखाई दे रहा है. फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया कि फिलहाल पैंथर को रेस्क्यू करके अभेड़ा के बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










