
कोटा के स्कूल में प्रार्थना पर विवाद, हिंदू छात्रों से कलमा पढ़वाने का आरोप, वीडियो वायरल
AajTak
Kota School Kalma Video: कोटा के एक स्कूल में प्रार्थना के दौरान हिंदू छात्रों से कलमा पढ़वाने का आरोप लगाया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है.
कोटा के एक स्कूल में प्रार्थना के दौरान हिंदू छात्रों को कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कोटा के बोरखेड़ा में बख्शी स्प्रिंगडेल स्कूल का है. आरोप है कि स्कूल में हिंदू छात्रों को कलमा पढ़वाया गया है और वीडियो वायरल होने के बाद ये विवाद गहराता जा रहा है. अब हिंदू संगठनों ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.
वीडियो के वायरल होने के बाद प्रार्थना सभा के दौरान कलमा पढ़ने की बात सामने आई थी. विवाद बढ़ने पर स्कूल मैनेजमेंट ने दावा किया है कि यह वीडियो कई साल पुराना है. साथ ही मैनेजमेंट ने कहा है कि इसे वार्षिकोत्सव के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है.
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अब विभाग की ओर से गठित जांच दल ने स्कूल का दौरा किया, प्रार्थना की रिकॉर्डिंग आदि की जांच की और छात्रों से भी बातचीत की है. अब स्कूल का कहना है कि स्कूल की प्रार्थना में सभी धर्मों की प्रार्थनाएं करवाई गईं ताकि माहौल सामान्य रह सके.
स्कूल संचालक ने कहा है कि पिछले 30 सालों से स्कूल में ‘सर्व धर्म प्रार्थना’ का आयोजन होता आया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता सेना में तीन युद्धों में भाग ले चुके हैं और वे स्वयं नौसेना से सेवानिवृत्त हैं. उनका कहना है 'शिक्षा का कोई धर्म नहीं होता और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए हम सर्व धर्म प्रार्थना करते हैं.'
दूसरी ओर, हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि छात्रों पर धार्मिक विचार थोपना गलत है और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. अब सोशल मीडिया पर भी कई लोग वीडियो की ओलाचना कर रहे हैं और अपना तर्क दे रहे हैं.
वायरल वीडियो को बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है और वीडियो पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस स्कूल में 95 फीसदी हिंदू बच्चे पढ़ते हैं और लोग जल्द से जल्द स्कूल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










