
कोटा: एंटी हैंगिंग डिवाइस के बाद 'पैनिक बटन' वाला मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी पुलिस, जानें कैसे करेगा काम
AajTak
किसी भी समस्या या परेशानी होने पर विद्यार्थी इस ऐप में मौजूद पैनिक बटन का उपयोग कर सकेगा. जिससे पुलिस को सीधी सूचना मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से हमने यह कॉन्सेप्ट शेयर किया है. जल्द ही ऐप तैयार करके उसे भी लॉन्च किया जाएगा.
राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोटा सिटी पुलिस लगातार कई कदम उठा रही है. कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र में स्थित कोचिंग के छात्र-छात्राओं से एसजीएन गार्डन में सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए. इस दौरान कोचिंग छात्रों की सुरक्षा के लिए कोटा सिटी पुलिस ने मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इसमें मौजूद पैनिक बटन दबान के बाद चंद मिनट में ही पुलिस छात्र तक पहुंच जाएगी.
शनिवार को कोटा सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि safety of student (एसओएस) ऐप का कॉन्सेप्ट शनिवार को लॉन्च किया गया है. यह कोचिंग स्टूडेंट के लिए उपयोगी साबित होगा. किसी भी समस्या या परेशानी होने पर विद्यार्थी इस ऐप में मौजूद पैनिक बटन का उपयोग कर सकेगा. जिससे पुलिस को सीधी सूचना मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से हमने यह कॉन्सेप्ट शेयर किया है. जल्द ही ऐप तैयार करके उसे भी लॉन्च किया जाएगा.
कैसे काम करेगा पैनिक बटन?
जब कोचिंग स्टूडेंट इस ऐप में मौजूद पैनिक बटन का उपयोग करेंगे, तभी कंट्रोल रूम को इसके सूचना मिल जाएगी. इसके बाद उसकी लाइव लोकेशन के आधार पर पुलिस छात्र तक तत्काल पहुंचेगी. स्टूडेंट से जुड़ा डेटा पुलिस सीधे तौर पर एक्सेस नहीं होगा, जब स्टूडेंट पैनिक बटन का उपयोग करेगा, तभी पुलिस उसका डेटा एक्सेस कर पाएगी. जिससे विद्यार्थियों को भी किसी तरह का कोई खतरा या डर नहीं रहेगा.
एंटी-सुसाइड हैंगिंग डिवाइस बता दें कि कोटा में स्टूडेंट्स सुसाइड की घटनाओं को देखते हुए मोबाइल ऐप से पहले एंटी-सुसाइड हैंगिंग डिवाइस लॉन्च किया गया था. प्रशासन ने कोटा के हर पीजी और हॉस्टल के कमरों के पंखों में अनिवार्य रूप से यह एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाने का आदेश है. एंटी हैंगिंग डिवाइस एक रोड है जो छत में लगे हुक से लेकर पंखे के ऊपरी हिस्से पर लगती है. इस रोड में एक बीच में जॉइंट आता है जिसके अंदर स्प्रिंग लगा है, जैसे ही 20 किलो से ज्यादा वजन पंखे पर आता है तो पंखा धीरे-धीरे नीचे लटक जाता है. इससे किसी को चोट आने का कोई खतरा नहीं है. इस साल कोटा में JEE-NEET की तैयारी कर रहे 14 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 29 तक पहुंच गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










