
कोटा: अब हॉस्टल के गेट कीपर भी भांप लेंगे आसपास रहने वाले छात्रों का डिप्रेशन, ऐसे दी जा रही ट्रेनिंग
AajTak
कोटा में इस साल की शुरुआत में ही छात्रों के सुसाइड और लापता होने के करीब आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं, इन गंभीर घटनाओं को लेकर प्रशासन कोई ना कोई कदम उठाता रहता है. अब प्रशासन द्वारा हॉस्टल संचालकों को गेटकीपर की ट्रेनिंग दी गई है.
कोटा में रहने वाले छात्र मेडिकल-इंजीनियरिंग का सपना लेकर यहां पहुंचते हैं. इन बच्चों में कई बार एंजाइटी और डिप्रेशन का न टीचर्स को पता चल पाता है और न ही माता-पिता को. ऐसे में कोटा पुलिस ने नई पहल करते हुए वहां के हॉस्टल संचालकों समेत गेट कीपर्स तक सभी को इसके लिए ट्रेंड करने का प्रयास किया है.
यहां लगातार बढ़ते सुसाइड के मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में प्रशासन की ओर से एक और पहल "गेट कीपर ट्रेनिंग" शुरू की गई है. इसमें हॉस्टल संचालक, हॉस्टल मैनेजर, हॉस्टल वार्डन और अन्य स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है. इसका उद्देश्य ये है कि वो भी आसानी से कुछ व्यवहारिक बदलावों और हावभाव के जरिये ये पता लगा सकें कि कौन-सा बच्चा परेशान है. इस ट्रेनिंग में बताया गया कि छात्रों के हर कदम, उनके मूड, उनके बदलते व्यव्हार और उनकी हरकतों पर नजर कैसे बनाए रखनी है.
गेट कीपर ट्रेनिंग में सिखाया गया ये
5000 लोगों को दी गई इस ट्रेनिंग में समझाया गया कि ऐसे बच्चों की पहचान करें जो तनाव में आकर खाना नहीं खा रहे हैं, उदास नजर आ रहे हैं या फिर अपने कमरे की सफाई नहीं करवा रहे हैं और अपने घर वालों से सही से भी बात नहीं कर रहे हैं. किसी बच्चे में ऐसी कोई भी हरकत दिखाई दे तो उसपर गौर करें ताकि प्रशासन छात्र की पहचान कर सके और उसकी काउंसलिंग करा सके.
ट्रेनिंग में ये लोग शामिल
प्रशासन ने नोडल अधिकारी बनाकर गेटकीपर ट्रेनिंग की पहल शुरू की है, जिसमें हॉस्टल के प्रत्येक कर्मचारियों को गेट कीपर ट्रेनिंग दी गई है. प्रशासन अधिकारियों के साथ ही कोचिंग संस्थानों को भी यह जिम्मेदारी मिली है. हॉस्टल एसोसिएशन के साथ मिलकर इस पहल पर काम किया जा रहा है और कोचिंग संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह हॉस्टल के संचालक, मैनेजर, वार्डन, सफाई कर्मी, मेस कर्मी से बातचीत रखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










