
कोचिंग टीचर ने रेता लड़की का गला, दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात
AajTak
दरभंगा में शनिवार को 12वीं की छात्रा की कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की. खून से लथपथ छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है. ये वारदात जाले थाना क्षेत्र में हुई है. इसको लेकर छात्रा के मामा ने बताया कि कोचिंग पढ़ाने वाले कृष्ण कुमार की नीयत ठीक नहीं थी. जब भांजी ने विरोध किया तो उसने जान लेने की कोशिश की.
बिहार के दरभंगा में 12वीं की छात्रा की कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की. इसके बाद वो फरार हो गया. खून से लथपथ छात्रा को दरभंगा DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका इलाज चल रहा है. अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.
जाले थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई दिल दहला देने वाली इस वारदात को लेकर छात्रा के मामा ने बताया कि कोचिंग पढ़ाने वाले कृष्ण कुमार की नीयत ठीक नहीं थी. जब भांजी ने विरोध किया तो उसने जान लेने की कोशिश की. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
'भांजी के गले पर चाकू से वार किया गया'
उन्होंने बताया कि भांजी के गले पर चाकू से वार किया गया है. पुलिस टीचर के घर गई थी. मगर, उसके साथ उसके माता पिता भी फरार हैं. इस मामले में दरभंगा सिटी SP सागर कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है.
'अगस्त में यूपी में हुई थी एक छात्र की हत्या'
बीते महीने यूपी के प्रयागराज में 10वीं के छात्र की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में खीरी थाने के प्रभारी और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया. निलंबन की ये कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने की. इसके साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इन्हीं पांचों पर वारदात में शामिल होने का आरोप है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







