
'कोई बड़ा अधिकारी आए तो...', UPSC क्लीयर कर पापा के ऑफिस पहुंचा बेटा, VIDEO
AajTak
UPSC 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल लोगों कई वीडियो सामने आते हैं,जो चेहरों पर मुस्कान ला देते हैं. हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जो कि आईआईटी रुड़की से ग्रेजुएट क्षितिज गुरभेले का है. उन्होंने अपने पिता को दफ्तर में सरप्राइज देकर खुशखबरी दी.
UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सीएसई 2023 का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में एक हजार 16 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है. इन छात्रों ने सबसे कठिन माने जाने वाले परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में बाजी मारी है. कहते हैं न सफलता पूरी दुनिया को दिखाई देती देती है, लेकिन उसके पीछे का परिश्रम वहीं देख पाता है, जो आपके काफी करीब रहा हो- जैसे माता पिता. साथ ही आपकी सफलता के लिए सबसे अधिक खुश अगर कोई हो सकता है तो वह आपके माता-पिता ही होते हैं.
पापा को खुशखबरी देने के लिए दफ्तर पहुंचे
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल लोगों कई वीडियो सामने आते हैं,जो चेहरों पर मुस्कान ला देते हैं. हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ जो कि आईआईटी रुड़की से ग्रेजुएट क्षितिज गुरभेले (Kshitij Gurbhele) का है. क्षितिज ने यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर किया तो सबसे पहले अपने मुंह से अपने पापा को ये खुशखबरी देने के लिए वह उनके दफ्तर ही पहुंच गए.
'कोई बड़ा अधिकारी आए तो उठना चाहिए ना'
वीडियो में क्षितिज जैसे ही पापा के दफ्तर में घुसते हैं तो उनके पिता अपने कलीग्स के साथ टिफिन से लंच कर रहे हैं. बेटे तो देखते ही वह कहते हैं- क्या हुआ? क्षितिज तेजी से अपने पापा की ओर बढ़ते हैं और कहते हैं- कोई बड़ा पदाधिकारी आए तो उठना चाहिए ना...क्षितिज के पिता पलभर में समझ जाते हैं कि क्षितिज ने यूपीएससी पास कर लिया है वह उसे गले लगा लेते हैं और उनके बाकी कली खुशी से चीख पड़ते हैं. क्षितिज ने परीक्षा में 441वीं रैंक हासिल की है.
क्षितिज गुरभेले ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- यूपीएससी सीएसई 2023 का रिजल्ट इस तरह मेरे पिता तक पहुंचा, जो अपने ऑफिस में कलीग्स के साथ लंच कर रहे थे. इस खास पल के लिए दो साल की कड़ी मेहनत करनी पड़ी. इस यात्रा में हमेशा साथ बने रहने के लिए मम्मी, पापा और दीदी को बहुत धन्यवाद. क्षितिज के इस वीडियो को लगभग 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लग गई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










