
कोई नहीं है टक्कर में... क्या टीम इंडिया का मुकाबला सिर्फ ‘BAZBALL’ कर सकता है?
AajTak
भारत में अगर विदेशी टीमें 3-4 दिनों में ही ढेर हो रही हैं, तब सवाल उठता है कि मौजूदा दौर में टीम इंडिया का मुकाबला कौन कर सकता है? क्या भारत को घर में आकर कोई टीम टेस्ट क्रिकेट में हरा सकती है? अभी के दौर में एक ही नाम सामने आता है, वह इंग्लैंड का है. जो नए निज़ाम के तहत टेस्ट क्रिकेट को ही बदलने में लगी है.
क्रिकेट में टेस्ट फॉर्मेट की जंग सबसे जबरदस्त होती है, इनमें भी सबसे ऊपर माना जाता है किसी भी टीम को उसके घर में जाकर हराना. इतिहास भी जब आपके आंकड़े देखता है तो नज़र इसी बात पर जाती है कि विदेशी पिचों पर आपने कैसा प्रदर्शन किया. वो बतौर बल्लेबाज हो, बतौर गेंदबाज़ या फिर बतौर टीम ही क्यों ना हो. भारतीय क्रिकेट टीम का भी यही हाल है, एक वक्त था जब टीम इंडिया बाहरी पिचों पर जीत ही नहीं पाती थी. और यह तय माना जाता था कि अगर विदेश में मैच हो रहे हैं, तो हार पक्की है. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे दौरों पर नतीजे पहले से ही तय मान लिए जाते थे. लेकिन वक्त बदला और टीम इंडिया ने हर देश में जाकर जीत हासिल की. जो थ्योरी भारत पर लागू हो रही है, वह विदेशी टीमों पर भी लागू होती है. अगर बाहरी टीमों का भारत में प्रदर्शन देखें तो अब टीम इंडिया के किले को भेदना काफी मुश्किल लगता है. पिछला एक दशक या उससे पहले के भी कई साल यही कहानी बयां करते हैं. टीम इंडिया ने आखिरी बार अपने घर में कोई सीरीज़ साल 2012/13 में गंवाई थी, तब इंग्लैंड ने 2-1 से भारत को मात दी थी. भारत में अगर विदेशी टीमें 3-4 दिनों में ही ढेर हो रही हैं, तब सवाल उठता है कि मौजूदा दौर में टीम इंडिया का मुकाबला कौन कर सकता है? क्या भारत को घर में आकर कोई टीम टेस्ट क्रिकेट में हरा सकती है? अभी के दौर में एक ही नाम सामने आता है, वह इंग्लैंड का है. जो नए निज़ाम के तहत टेस्ट क्रिकेट को ही बदलने में लगी है.
Virat Kohli just LOVES it 🤣 pic.twitter.com/MbWSrfgU9s
क्लिक करें: Bazball कोई नया हौवा नहीं, कोहली-शास्त्री कर चुके इससे भी बड़ा कमाल!
भारत में पिछली 10 टेस्ट सीरीज़
2022/23: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 2-0 से आगे 2021/22: भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया 2021/22: भारत ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया 2020/22: भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से हराया 2019/20: भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया 2019/20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया 2018/19: भारत ने वेस्टइंडीज़ को 2-0 से हराया 2017/18: भारत ने श्रीलंका को 1-0 से हराया 2016/17: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया 2016/17: भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हरायाभारत में टिक पाएगा Bazball? न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने जब से इंग्लैंड के टेस्ट कोच का कार्यभार संभाला है, चीज़ें काफी हदतक बदल गई हैं. ब्रैंडन मैक्कुलम कोच और बेन स्टोक्स कप्तान, इन दोनों की जोड़ी ने तहलका मचाया है. इंग्लैंड की टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है, साथ ही टेस्ट क्रिकेट के खेलने के तरीके को बदल रही है, जहां ड्रॉ नहीं सिर्फ जीत के लिए खेला जा रहा है फिर चाहे हार ही क्यों ना हो जाए. भारतीय पिचों पर अश्विन, जडेजा, अक्षर, कुलदीप जैसे स्पिनर्स का सामना करना आसान नहीं है. ऐसे में बैज़बॉल का अटैकिंग गेम काफी हदतक यहां काम आ सकता है, लेकिन यह भी आसान नहीं है. क्योंकि पिच पर टर्न तो होगी और इंग्लैंड की नई पीढ़ी के बल्लेबाज तेज़ या स्विंग बॉल खेलने के आदी हैं, ना कि स्पिन खेलने के. BAZBALL थ्योरी के बाद इंग्लैंड का रिकॉर्ड देखें तो बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें से 10 में जीत मिली है और 2 में हार, यानी एक भी मैच ड्रॉ नहीं हुआ है. इस दौरान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, भारत को हराया है. इनमें भी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड में जाकर जीत हासिल की है.
हाल ही में जब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को मात दी, तब पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने यही कहा कि इंग्लैंड की असली परीक्षा भारत में ही होगी. यानी इंग्लैंड भी यह मान रहा है कि तेज़ और बाउंस वाली पिचों पर अभी तक सफल साबित हुआ है, लेकिन भारत का टर्न झेलना बाकी है. यहां पाकिस्तान को नहीं गिना जा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे के दौरान वहां की पिचें पूरी तरह फ्लैट नज़र आई थीं ऐसे में टर्न का तो कोई सवाल ही नहीं था. भारत बनाम इंग्लैंड (पिछली 5 टेस्ट सीरीज़, भारत में) • 2020/21: भारत 3-1 से जीता (4 टेस्ट) • 2016/17: भारत 4-0 से जीता (4 टेस्ट) • 2012/13: इंग्लैंड 2-1 से जीता (4 टेस्ट) • 2008/09: भारत 1-0 से जीता (2 टेस्ट) • 2005/06: सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ (2 टेस्ट)

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









