
'कोई नहीं जानता अब आगे क्या होगा', ईरान युद्ध पर बोले पुतिन, कोविड-19 से कर दी मिडिल ईस्ट संकट की तुलना
ABP News
'कोई नहीं जानता अब आगे क्या होगा', ईरान युद्ध पर बोले पुतिन, कोविड-19 से कर दी मिडिल ईस्ट संकट की तुलना
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को कहा कि मिडिल ईस्ट जंग में आगे क्या होगा ये कोई नहीं बता सकता है. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध के नतीजे कोविड-19 महामारी जितने ही गंभीर हो सकते हैं. मॉस्को में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि इस जंग की वजह से पहले ही लॉजिस्टिक, प्रोडक्शन और सप्लाई चेन बाधित हुआ है. साथ ही हाइड्रोकार्बन, मेटल, फर्टिलाइजर सेक्टर पर दवाब बढ़ा है.
पुतिन ने कहा कि जंग में शामिल देश नहीं बता सकते कि आगे क्या होने वाला है. उन्होंने कहा, 'यह संकट कोरोना वायरस के झटके की तरह ही कई देशों में विकास को धीमा कर सकता है. वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. मुझे लगता है कि जो लोग इस संघर्ष में शामिल हैं, वे खुद भी किसी बात का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं. हमारे लिए तो यह और भी ज्यादा मुश्किल है.'
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदें अब कमजोर होती नजर आ रही है. यही कारण है कि गुरुवार (26 मार्च 2026) को तेल की कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड, 5.2 फीसदी बढ़कर 107.54 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि मुख्य अमेरिकी तेल कॉन्ट्रैक्ट, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट, 4.9 फीसदी बढ़कर 94.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है...)

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल












