
ईरान से युद्ध के बीच घट गई डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता, सर्वे में 36 प्रतिशत रह गई रेटिंग, और क्या-क्या पता चला?
ABP News
Middle East Conflict: ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि में गिरावट दर्ज हुई. 36% आंकड़े के साथ उनकी लोकप्रियता निचले स्तर पर पहुंची है.
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिली है. उनकी लोकप्रियता 36% के आंकड़े के साथ अपने सबसे नए निचले स्तर तक पहुंच गई है. रॉयटर्स और इप्सोस पोल में इसका खुलासा हुआ है. इसकी वजह जो निकल कर आई है कि ईरान युद्ध के बीच ईंधन की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, इससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ा है.
ट्रंप की तरफ से छेड़े गए इस युद्ध से व्यापक रूप से उनके खिलाफ असंतोष फैला हुआ है. सोमवार को चार दिन तक चले इस पोल में पता चला कि 36% अमेरिकी ट्रंप के काम करने के तरीके को पसंद नहीं करते. यह पिछले पोल 40% से भी कम है.
ट्रंप के इस फैसले के बाद लगातार रोजमर्रा की जीवन में आ रही समस्याओं के चलते और बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों में उनकी छवि का नकारात्मक असर पड़ा है. 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से गैस और अन्य ईंधन की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. इसके अलावा उनके आर्थिक प्रबंधन से भी लोगों में काफी आक्रोश है. 29% लोग उनके प्रबंधन को पसंद करते हैं. यह दो कार्यकाल में अबतक का सबसे निचला आंकड़ा है. यह पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन के आर्थिक अप्रूवल रेटिंग से भी कम है.
अमेरिकी राष्ट्रपति को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा रहा: पोल में खुलासा

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल










