
मिडिल ईस्ट में 3 वॉरशिप भेजेगा अमेरिका, ट्रंप ने नाटो को सुनाई खरी-खोटी... ईरान युद्ध में 5 बड़े अपडेट्स
ABP News
Israel-Iran War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने आरोप लगाया कि दुश्मनों ने ईरान पर हमला कर देश में डर का माहौल फैलाने की कोशिश की, लेकिन वे अपने इरादों में जीत नहीं पाए.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान की जंग में हर रोज नया घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में की गई नाकाबंदी को लेकर अमेरिका ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई ने ईद-उल-फितर के मौके पर दुनिया भर के मुसलमानों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर ईरान के खिलाफ झूठे षड्यंत्र बनाने का आरोप लगाया है. जानें ईरान युद्ध से जुड़े पांच बड़े अपडेट्स-
मिडिल ईस्ट में तीन वॉरशिप भेज रहा अमेरिका
ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिका का पेंटागन मिडिल ईस्ट में तीन वॉरशिप और हजारों की संख्या में अतिरिक्त मरीन सेना भेज रहा है. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान में जमीन पर सैनिकों को तैनात नहीं करेंगे.
अमेरिका की ओर से मध्य पूर्व में भेजे जाने वाले तीन वॉरशिप्स में USS बॉक्सर और दो एम्फीबियस असॉल्ट रेडी वॉरशिप्स शामिल हैं. इसके अलावा, पेंटागन 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के लगभग 2,200 से 2,500 मरीन सैनिकों की भी तैनाती कर रहा है.







