
US-Israel Iran Attack: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी बवाल! अमेरिकी कॉन्सुलेट पर शिया समुदाय के लोगों ने किया हमला, 8 लोगों की मौत
ABP News
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की खबरों के बाद कराची में यूएस कांसुलेट के बाहर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कराची शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (यूएस कांसुलेट) के बाहर इकट्ठा हुए और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जानकारी के मुताबिक माई कोलाची से सुल्तानाबाद जाने और आने वाले दोनों रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया. कुछ प्रदर्शनकारी कथित तौर पर यूएस कांसुलेट परिसर के भीतर घुस गए और वहां तोड़फोड़ की. इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई.
पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले (शेलिंग) दागे और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की. सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. फिलहाल स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. घटनाक्रम पर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं.
#WATCH | कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, हिंसा और बवाल में 8 लोगों की मौत@romanaisarkhan | @AartiTikoohttps://t.co/smwhXUROiK #Israel #IsraelIranConflict #DonaldTrump #Pakistan #Karachi #ShiaCommunityProtest #AmericanEmbassy #WarAlertOnABP pic.twitter.com/480qdR5aFB



