
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
ABP News
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व चीफ रहे मोहसिन रेजाई की नियुक्ति ऐसे समय की गई है, जब मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल ने जंग छेड़ रखी है.
'इजरायल पर पाकिस्तान परमाणु हमला करेगा' ये बयान देने वाले 71 साल के मोहसिन रेजाई को ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच अहम जिम्मेदारी दी है. मुज्तबा ने उन्हें अपना वरिष्ठ सैन्य सलाहकार चुना है. यह जानकारी ईरान की सरकारी एजेंसी मेहर ने सोमवार (16 मार्च) को दी है.
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व चीफ रहे, रेजाई पहले से ही रुढिवादी शासन में एक कट्टरपंथी सैन्य लीडर के तौर पर जाने जाते हैं. यह मुज्तबा खामेनेई की सोच से मेल खाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि उनकी सोच उनके पिता और पूर्ववर्ती अली खामेनेई की तुलना में अधिक दक्षिणपंथी है.
रेजाई की नियुक्ति ऐसे समय की गई है, जब मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल ने जंग छेड़ रखी है. इधर, रेजाई ने कहा है कि फारस की खाड़ी में अमेरिका ने पिछले पचास सालों से असुरक्षा बना रखी है. जबतक अमेरिका अपनी सेना वापस नहीं बुला लेता, और क्षेत्रीय देश विशेष रूप से ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का कंट्रोल अपने हाथों में नहीं ले लेते, तबतक वहां सुरक्षा सुनिश्चित करना असंभव है.
अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं मोहसिन रेजाई



