
अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने भारत को दे दिया तेल का बड़ा ऑफर, कब होगी डील?
ABP News
US-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते ऊर्जा संकट गहराया है. इसी बीच तेहरान की ओर से भारत को तेल पर बड़ा ऑफर दिया गया है. ईरानी तेल की खरीद 5 साल बाद फिर शुरू हो सकती है.
अमेरिका-ईरान के बीच छिड़ी जंग का भविष्य अधर में लटका हुआ है. एक तरफ दोनों पक्षों से शांति की बातचीत का दावा किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर दोनों ओर से ताबड़तोड़ हमले भी जारी हैं. जंग के चलते दुनिया के सामने ऊर्जा का संकट खड़ा हुआ है. इसे कम करने के लिए ईरान से अस्थायी प्रतिबंध हटाए जाने के बाद तेहरान ने भारत को कच्चे तेल का ऑफर दिया है.
2019 से ईरान से नहीं खरीदा तेल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े तीन सूत्रों ने बताया कि तेहरान के व्यापारियों की ओर से भारतीय रिफाइनरियों को ICE ब्रेंट की तुलना में प्रीमियम पर ईरानी तेल की पेशकश की है. बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है. भारत ने 2019 के बाद से ईरान से तेल की कोई खेप नहीं ली है. अमेरिकी दबाव के चलते ईरानी तेल की खरीद बंद की गई थी.
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ा ईंधन संकट

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









