
Israel Iran War: 'तबाह हो गया अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, जंग में पीछे हटा', ईरान का चौंकाने वाला दावा, US ने क्या बताया?
ABP News
Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग को 2 हफ्ते से भी अधिक का समय बीत चुका है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. इसी बीच ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने बड़ा दावा किया है.
ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने दावा किया है कि उनकी बैलिस्टिक मिसाइलों ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर (विमानवाहक पोत) यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला किया है, जिससे अब वो ऑपरेशन के लायक नहीं रह गया है और उसे खाड़ी क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा है.
हालांकि वॉशिंगटन ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अपना योगदान जारी रखे हुए है. अमेरिकी मीडिया ने बताया कि एक ईरानी पोत विमानवाहक पोत के बहुत करीब आ गया था, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने उस पर गोलीबारी की, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पोत को निशाना बनाया गया था या नहीं.
ईरान के सरकारी टीवी ने क्या बतायाईरान के PBUH के केंद्रीय मुख्यालय ने कहा कि हाईटेक मिसाइलों और ड्रोनों की मदद से ओमान सागर में किए गए सटीक अभियान में ईरानी समुद्री सीमा से लगभग 340 किलोमीटर दूर स्थित यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत को निशाना बनाया गया. ईरान की सरकारी टीवी ने बताया कि हमले के बाद अमेरिकी जहाज और उसके साथ आए हमलावर दल को तेज गति से इलाके से भागते हुए देखा गया.
सरकारी टेलीविजन ने इस दावे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. ईरानी सेना की वैचारिक शाखा गार्ड्स ने पहले भी लिंकन पर हमला करने का आरोप लगाया था, लेकिन पेंटागन ने उस समय कहा था कि लॉन्च की गई मिसाइलें इसके पास तक भी नहीं पहुंचीं.



