
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
ABP News
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग पर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने युद्ध के खत्म होने से लेकर जंग में होने वाले खर्च पर प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को 17 दिन हो चुके हैं. युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा. ट्रंप ने कहा, 'ईरान किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है. कहा कि मैंने तेहरान में बहुत सारा बुनियादी ढांचा छोड़ दिया है क्योंकि अगर ऐसा किया तो उसे बनाने में सालों लग जाएंगे.'
ट्रंप ने कहा, 'मैं बिजली संयंत्रों को एक घंटे में बंद कर सकता हूं, लेकिन अगर मैं ऐसा करता हूं तो उन्हें फिर से बनाने में सालों लग जाएंगे और यह एक बड़ा आघात होगा. इसलिए मैं इस तरह की चीजों से बचने की कोशिश कर रहा हूं.' उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध में खर्च को भी 'ना के बराबर' बताया. साथ ही कहा कि युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतें धड़ाधड़ गिरेंगी.



