
'PAK के परमाणु हथियार-मिसाइलें US के लिए खतरा', तुलसी गाबार्ड के बयान से तिलमिला उठे शहबाज शरीफ, किया भारत का जिक्र
ABP News
पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत फिर सामने आयी है. हालिया मौका है अमेरिका के आरोपों से जुड़ा. पाकिस्तान ने इस पर सफाई तो दे लेकिन भारत को भी इसमें बेवजह घसीट लिया.
हालात और मौका चाहें जो भी हों पड़ोसी मुल्क भारत का बेबुनियाद विरोध करने का मौका ढूंढ ही लेता है. पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत फिर सामने आयी है. हालिया मौका है अमेरिका के आरोपों से जुड़ा. पाकिस्तान ने इस पर सफाई तो दे लेकिन भारत को भी इसमें बेवजह घसीट लिया. साथ ही नई दिल्ली में इजरायली राजदूत रूवेन अजार के पाकिस्तान को 'रोग देश' कहने पर भी भड़क उठा.
अमेरिकी सांसद के दावों को किया खारिज
दरअसल, अमेरिकी सांसद तुलसी गाबार्ड ने पड़ोसी मुल्क को आड़े हाथ लेते हुए पाकिस्तानी परमाणु हथियारों, मिसाइल क्षमताओं को अमेरिका के लिए खतरा बताया था. पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज किया. साथ ही सफाई में भारत का भी नाम लिया. इस्लामाबाद की ओर से जोर देते हुए कहा गया कि परमाणु कार्यक्रम अपने पड़ोसी और परमाणु-सशस्त्र भारत पर केंद्रित है.
क्या बोले पाक विदेश मंत्रालय के अधिकारी?

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल







