
OnlyFans के फाउंडर Leonid Radvinsky की मौत, 43 साल की उम्र में गई कैसे गई जान?
ABP News
OnlyFans के फाउंडर लियोनिड राडविंस्की की कैंसर से मौत हो गई. कंपनी ने 2024 में 46 लाख से अधिक क्रिएटर्स और लगभग 37 करोड़ यूजर्स की रिपोर्ट दी, जिससे 14 अरब डॉलर की कमाई हुई थी.
OnlyFans के फाउंडर लियोनिड राडविंस्की की 43 साल की उम्र में मौत हो गई है. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. OnlyFans के प्रवक्ता ने बताया, 'हमें लियोनिड राडविंस्की के निधन की खबर देते बहुत दुख हो रहा है. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद के बाद उनका निधन हो गया.' यूक्रेन-अमेरिकी बिजनेसमैन उद्यमी लियोनिड राडविंस्की ने 2018 में OnlyFans की पैरेंट कंपनी फेनिक्स इंटरनेशनल लिमिटेड का अधिग्रहण किया.
राडविंस्की लियो नाम से एक वेंचर कैपिटल फंड भी चलाते थे, जिसकी स्थापना उन्होंने 2009 में की थी. यह मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों में निवेश पर केंद्रित है. सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के लिए जाने जाने वाले राडविंस्की ने OnlyFans को हाल के सालों के सबसे चर्चित डिजिटल प्लेटफार्मों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
कोविड-19 महामारी बढ़ी थी लोकप्रियता
ब्रिटिश उद्यमी टिम स्टोकली द्वारा 2016 में स्थापित OnlyFans की लोकप्रियता कोविड-19 महामारी के दौरान तेजी से बढ़ी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में OnlyFans निवेश फर्म आर्किटेक्ट कैपिटल को अपनी अधिकांश हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही थी. इस डील में कंपनी का मूल्य कर्ज सहित करीब 5.5 बिलियन डॉलर आंका गया था.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल








