
कोई टिकट कटने से परेशान, तो कोई मिलने से हैरान... MP के बीजेपी दिग्गजों ने ऐसे निकाली भड़ास
AajTak
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी हैं. दूसरी सूची ने जितना दावेदारों को चौंकाया है, उससे कहीं ज्यादा राजनीतिक जानकार हैरान देखे गए हैं. इस लिस्ट के बाद नेताओं के बीच विरोध-बगावत भी देखने को मिली तो कुछ नेताओं को हैरान- परेशान देखा गया. सबसे ज्यादा चर्चा में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयर्गीय का बयान बना हुआ है. वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बयान के जरिए बड़ा इशारा किया है.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ गया है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों की तीन सूचियों में 80 नामों का ऐलान कर दिया है. इनमें कुछ नाम ऐसे हैं, जो चौंकाने वाले हैं. पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों, चार सांसदों और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव को टिकट दिया है. कांग्रेस इसे अभी से हारने का डर बता रही है. वहीं, जिन नेताओं के टिकट काटे गए हैं, उनमें नाराजगी है और बगावत के संकेत दे रहे हैं. जबकि कुछ नेताओं को टिकट मिलने पर हैरान और परेशान देखा जा रहा है. जानिए किसने क्या कहा...
1. सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी ने इस बार टिकट में बदलाव किया है. पार्टी ने चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है. उनकी जगह श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार बनाया है, जो सिंधिया के करीबी माने जाते हैं. टिकट में बदलाव का असर भी देखने को मिला है. नारायण त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. मेरी तरफ से धन्यवाद और शुभकामनाएं हैं. मैं ना उस दौड़ में था और ना मुझे कोई लेना-देना था. मैं विंध्य प्रदेश की लड़ाई लड़ रहा हूं. वो लड़ाई अलग राज्य बन जाने तक जारी रहेगी. मैहर जिला बना है, विंध्य प्रदेश भी बनेगा. कैंडिडेट घोषित करने वाले नेताओं को धन्यवाद देता हूं.'
'तो क्या विधायक, सरपंच का चुनाव लड़ेंगे'
त्रिपाठी ने आगे कहा, 'यदि इतने सीनियर सांसद, नेता, मंत्रियों को बीजेपी चुनाव लड़ा सकती है तो फिर मुरली मनोहर जोशीजी और लालकृष्ण आडवाणीजी का अपराध क्या था? उनको क्यों किनारे कर दिया गया. यह सोचनीय विषय है. जब सांसद, विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तो क्या विधायक, सरपंच का चुनाव लड़ेंगे? युवा राष्ट्र की कल्पना करने वाली बीजेपी ने अपने बुजुर्ग नेताओं को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है.' बता दें कि नारायण त्रिपाठी ने अपनी अलग 'विंध्य पार्टी' का गठन किया है. वो अपनी पार्टी के टिकट से मैहर सीट से चुनाव लड़ेंगे. त्रिपाठी ने मैहर सीट से अब तक चार बार अलग-अलग पार्टियों सपा, कांग्रेस और बीजेपी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.
2. 'टिकट काटे जाने से सीधी विधायक नाराज!'
बीजेपी ने एक अन्य विधायक केदारनाथ शुक्ला का भी टिकट काटा है. शुक्ला चार बार से एमएलए हैं और सीधी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. केदारनाथ शुक्ला की जगह सीधी की सांसद रीति पाठक को पार्टी ने टिकट दिया है. माना जा रहा है कि सीधी में हुए पेशाबकांड के बाद से बीजेपी शीर्ष नेतृत्व शुक्ला से नाराज था. इस घटना के आरोपी का नाम शुक्ला के करीबी के तौर पर जोड़ा गया था. हालांकि, अब टिकट काटे जाने पर उनकी तीखी प्रतिक्रिया की ऑडियो क्लिप वायरल होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, Aajtak.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








