
कॉलेज में देखते ही साइमा को दिल दे बैठे मयंक, चर्चा में कपल की लव स्टोरी
AajTak
मयंक और साइमा की लव मैरिज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. शुरुआत में दोनों के परिजन शादी को लेकर रजामंद नहीं थे. कपल ने बताया कि दोनों की पहली बार साल 2014 में मुलाकात हुई थी.
हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की ने प्यार की खातिर धर्म की दीवारें तोड़ दीं और शादी कर ली. मयंक और साइमा की लव स्टोरी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कपल की एक बेटी माशा भी है. कपल ने बताया कि शादी के लिए परिजनों को मनाने के लिए हमें काफी मान मनौव्वल करना पड़ा था. एक पल तो ऐसा भी आया था जब लगा हम दोनों की शादी नहीं होगी. मयंक हिंदू जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहीं साइमा मुस्लिम हैं.
मयंक और साइमा दोनों ही यूट्यूबर हैं. साइमा ने कहा शुरुआत में तो यह तय कर लिया था कि अलग धर्म के होने की वजह से शादी नहीं करेंगे. वहीं, मयंक ने कहा कि पहले दिन ही सोच लिया था कि इससे ही शादी करनी है.
साइमा ने लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया-हम दोनों धार्मिक आधार पर तो अलग थे ही, हम दोनों की लंबाई में भी काफी अंतर था. मयंक की लंबाई 6 फीट 7 इंच है, मैं 5 फीट 1 इंच की हूं. तीसरा अंतर यह था कि मैं मयंक से दो साल बड़ी हूं. साइमा ने कहा कि इन सारी वजह से उनकी शादी को लेकर काफी दिक्कतें भी आईं.
कैसे हुई मुलाकात साइमा ने बताया कि पहली बार मयंक से कॉलेज के बाहर 1 अक्टूबर 2014 को मिली थीं. मयंक का नंबर एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिला था. इसके बाद उन्होंने मयंक को मैसेज किया. मयंक ने कहा- जब पहली बार हम दोनों मिले तो मुझे साइमा नाम पता चला, जिसे उन्होंने बदलकर शाय (Shy) कर दिया.
साइमा ने साफ किया कि पहली मुलाकात के दौरान हम दोनों 'बतौर दोस्त' मिले थे. लेकिन एक दूसरे के प्रति कनेक्शन बन गया था. हम दोनों में बातचीत जारी. फिर एक पल ऐसा भी आया जब दोनों की दोस्ती, 'करीबी दोस्ती' में बदल गई.
मयंक ने कहा कि वह बीच-बीच में कोई ना कोई बहाना कर साइमा को मिलने के लिए बुलाते ही थे. मयंक ने वीडियो में हंसते हुए कहा कि उन्होंने साइमा पर डोरे डालने के लिए हर तरह की कोशिश की. समय बीतता गया और 2016 आ गया. इसी साल मयंक की बहन आकांक्षा की शादी हुई. तब मयंक ने साइमा को भी शादी के लिए इनवाइट किया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








