
कॉलेज के दोस्त, चेहरे पर स्माइल और फेयरवेल... मंच पर ही 20 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, Video
AajTak
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में कॉलेज में फेयरवेल स्पीच के दौरान 20 साल की छात्रा अपने दोस्तों को हंसते-हंसते अलविदा कह रही थी, लेकिन चंद पलों में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर स्पीच दे रही 20 साल की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह मंच से स्पीच दे रही थी, तभी बेहोश होकर गिर पड़ी और मौत हो गई. यह घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना शिंदे कॉलेज परंडा की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 20 साल की छात्रा वर्षा खरात बेहद आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कराहट के साथ फेयरवेल स्पीच की शुरुआत करती हैं. वह हंसते हुए अपने दोस्तों और शिक्षकों को संबोधित करती हैं, लेकिन कुछ ही पलों में उनका चेहरा पीला पड़ने लगता है.
इसी बीच वर्षा लड़खड़ाकर मंच से गिर जाती हैं. कार्यक्रम में मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाते. लोग तुरंत वर्षा के पास पहुंचे और होश में लाने की कोशिश की. जब वर्षा को होश नहीं आता, तो उन्हें तत्काल परंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यहां देखें Video
जानकारी के अनुसार, वर्षा की आठ साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी, लेकिन पिछले 12 साल से उनकी तबीयत सामान्य थी. वह किसी प्रकार की दवा भी नहीं ले रही थीं. डॉक्टरों की मानें तो संभवतः स्पीच के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद वर्षा को ब्रेन डेड घोषित किया गया. वहीं मृत्यु हो गई.
यह भी पढ़ें: कजाकिस्तान में MBBS स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, कुछ घंटे पहले परिवार से की थी फोन पर बात

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








