
कॉफी में बटर डालकर पी रहा था शख्स, वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग
AajTak
एक फूड ब्लॉगर ने बटर डालकर कॉफी के जायके का स्वाद लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कॉफी में बटर डाले जाने पर नाराजगी भी जाहिर की है. (Photos: Amar Sirohi/Instagram)
कॉफी पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन क्या कभी आपने कॉफी में बटर डाल कर पी है? बटर के साथ कॉफी बनाते हुए सुना है? वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स पुरानी दिल्ली में अपने सड़क किनारे स्टाल पर बटर कॉफी बेचता है. (Photos: Amar Sirohi/Instagram) एक फूड ब्लॉगर ने बटर डालकर कॉफी के जायके का स्वाद लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोगों ने कॉफी में बटर डाले जाने पर नाराजगी भी जाहिर की है. (Photos: Amar Sirohi/Instagram) पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद के पास हवेली बख्तावर लेन के पास एक शख्स बटर वाली कॉफी बेचता है. कॉफी बेचने वाले का नाम असिमुद्दीन है जो एक संकरी गली में स्टाल लगाकर बटर वाली कॉफी बेचता है. उन्होंने बताया कि वो बीते 20 सालों से बटर कॉफी बेच रहे हैं. (Photos: Amar Sirohi/Instagram)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










