
कॉफी बीन्स तोड़ने गई थी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के चौकीदार की पत्नी, टाइगर ने अटैक कर मार डाला
AajTak
वायनाड में बाघ ने हमला कर एक महिला की जान ले ली. महिला सुबह के समय कॉफी बीन्स तोड़ने गई थी. वह वन विभाग में काम करने वाले चौकीदार की पत्नी थी. उसका शव जंगल में मिला है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एस्टेट के ऊपर जंगल से सटे इलाके में अक्सर बाघ मौजूद रहते हैं. वन विभाग ने कहा कि हमला करने वाला बाघ जंगल में भाग गया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है.
केरल के वायनाड जिले में जंगल में एक महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला. महिला वन विभाग के चौकीदार की पत्नी थी, जो कॉफी बीन्स तोड़ने जंगल गई थी. जब इस बात का पता चला तो सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर मामले की जांच शुरू की. वन विभाग की टीम ने लोगों को बाघ से सतर्क करने को कहा है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना वायनाड के मंथवाडी इलाके में आज सुबह हुई. यहां बाघ के हमले में महिला की जान चली गई. मृतका की पहचान राधा के रूप में हुई है, जो पनचराकोली की रहने वाली थी. राधा सुबह के समय कॉफी के बीन इकट्ठा करने के लिए गई थी, उसी दौरान यह दर्दनाक घटना हो गई. राधा वन विभाग के वॉचर की पत्नी थीं. राधा का शव जंगल में मिला, जिसके बाद बाघ के हमले का खुलासा हुआ.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में यह घटना हुई है, वह जंगल से सटे एक एस्टेट के पास है और वहां अक्सर बाघों की मौजूदगी देखी जाती है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: Video: बाघ ने 3 दिन तक हाथी को इतना दौड़ाया कि चली गई जान... जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का मामला
वन विभाग ने पुष्टि की है कि बाघ के हमले में राधा की मौत हुई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने वाला बाघ जंगल में वापस चला गया है या आसपास ही छिपा हुआ है. विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और जंगल के पास न जाने की अपील की है.
घटना के बाद वन विभाग की टीम सुरक्षा को लेकर इलाके में नजर रख रही है. स्थानीय लोगों से जंगल के नजदीक जाने से बचने की अपील की गई है. इस घटना ने वायनाड में जंगल के पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











