
कॉकरोच मारने के चक्कर में जो शख्स ने किया, मौत आई और उसे छूकर निकल गई
AajTak
इस शख्स ने कॉकरोच को भगाने के लिए एक ऐसी चीज का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद उसके घर में धमाका हो गया. आग की ऊंची ऊंची लपटों उठने लगीं. बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
एक शख्स ने अपने घर में दिखे कॉकरोच को भगाने के लिए वही किया, जो बहुत से लोग करते हैं. लेकिन तरीका ऐसा था कि घर में जोरदार धमाका हो गया. आग की ऊंची ऊंची लपटें उटने लगीं. जिससे ये शख्स भी घायल हो गया. घर का कुछ सामान जल गया.
इस शख्स की उम्र 54 साल है. वो जापान में रहता है. उसने कॉकरोच को भगाने की कोशिश की थी, तभी उसके घर में विस्फोट हो गया. उसने कथित तौर पर बड़ी मात्रा में कीटनाशक का इस्तेमाल कर लिया था.
घटना 10 दिसंबर की आधी रात को हुई. लेकिन इसकी जानकारी दुनिया को अब दी गई है. शख्स हिरोशिमा से लगभग 230 मील दक्षिण-पश्चिम में क्यूशू द्वीप के कुमामोटो शहर में रहता है. पुलिस का कहना है कि इस शख्स को मामूली चोट आई है और उसके घर में रखा एक टेबल भी जल गया है.
हालांकि शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस शख्स को अपने घर में एक कॉकरोच दिखा. जिसे भगाने के लिए उसने बड़ी मात्रा में कीटनाशक का छिड़काव किया.
थोड़ी देर बाद उसके अपार्टमेंट में जोरदार धमाका हुआ. आग की ऊंची लपटें उठीं. इससे बालकनी की खिड़की भी जल गई. जापान के नेशनल कंज्यूमर अफेयर्स सेंटर को कीटनाशक के छिड़काव से हुए विस्फोट संबंधित कई खबरें मिल चुकी हैं.
स्ट्रेट टाइम्स के अनुसार, कीड़ों को भगाने से जुड़े काम करने वाली विभिन्न कंपनियों की रिपोर्ट के अनुसार, बिजली उपकरणों या सॉकेट के पास कीटनाशकों का छिड़काव करने से नुकसान हो सकता है और चोट लगने का खतरा रहता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










